फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से दूसरे दिन एटीएम हो गए कैशलेस, पब्लिक परेशान 

Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
bank strike
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन पब्लिक काफी परेशान रही। बैंक शाखाओं में ताले पड़े रहे। कैश फीडिंग न होने से ज्यादातर एटीएम भी खाली हो गए। इससे व्यापारियों को तो लेेनदेन करने में तो दिक्कत झेलनी ही पड़ी। साथ ही एटीएम से भी निकासी न हो पाने से ग्राहकों को करेंसी के संकट से जूझना पड़ा। बैंकों में हड़ताल से इसका कारोबार काफी प्रभावित रहा। 
विज्ञापन

वेतन के मुद्दे को लेकर सरकारी बैंक दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते बंद रहे। इससे जिले करीब चार सौ बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा। हड़ताल से एक दिन पहले एटीएम में कैश की फीड होने से बुधवार को इतनी दिक्कत नहीं हुई लेकिन बृहस्पतिवार को इसका जबरदस्त असर देखने को मिला। बैंकों के साथ करेंसी चेस्ट का काम भी ठप रहा। इससे बुधवार को आउट सोर्सिंग एजेंसियां एटीएम में कैश की आपूर्ति का काम नहीं कर रही। इससे कई एटीएम में बुधवार की शाम को ही कैश खत्म हो गया था तो तमाम अन्य एटीएम बृहस्पतिवार को दोपहर तक खाली होते चले गए। ज्यादातर एटीएम कैशलेस हो जाने से लोगों को निकासी के लिए भटकना पड़ा। सर्किट हाउस चौराहा के पास इलाहाबाद, विकास भवन के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेडियम रोड पर बैंक आफ बड़ौदा, सेटेलाइट के पास एसबीआई, डेलापीर रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक सहित शहर के तमाम जगहों पर एटीएम सुबह से ही खाली हो गए। यही हाल राजेंद्रनगर, चौकी चौराहा रोड, चौपुला के पास विभिन्न बैंकों के एटीएम का भी रहा। 

दो दिन में पांच सौ करोड़ का लेनदेन रहा प्रभावित 
बैंक कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के दो दिन के दौरान करीब पांच सौ करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। इसके अलावा चेक क्लीयरेंस अटके रहे। नया एकाउंट भी नहीं खुल सके। इससे बैंकों को आर्थिक नुकसान झेलना ही पड़ा। साथ ही कारोबारियों का भी करोड़ों का पेमेंट अटक गया। दूसरे दिन आंदोलनकारी बैंक कर्मियों ने निजी बैंकों को नहीं बंद रहा। इससे इन बैंक खुली रहने से लोगों को राहत रही।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें