फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ashraf Murder: असद के एनकाउंटर के बाद कर्नाटक के रास्ते दुबई भागा अशरफ का साला सद्दाम, अब कुर्की ही सहारा

Sun, 14 May 2023 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

माफिया अतीक के भाई अशरफ का साला सद्दाम असद के एनकाउंटर के बाद कर्नाटक के रास्ते दुबई निकल गया। सद्दाम दो मुकदमों में वांछित है। एसटीएफ और एसआईटी सद्दाम की तलाश कर रहीं हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशरफ का साला सद्दाम जिले के दो थानों से मुकदमों में वांछित है। पुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि असद के एनकाउंटर के बाद सद्दाम दुबई भाग गया है, जहां उसके दो भाई पहले से रह रहे हैं। अब उसकी संपत्ति कुर्क और परिजनों पर दबाव बनाकर गिरफ्तारी की तैयारी है।
विज्ञापन


बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की उसके साले सद्दाम ने गुर्गों के जरिये मदद की थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम की गतिविधियों का खुलासा हुआ था। इसके बाद सद्दाम और उसके गुर्गों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। सद्दाम खुशबू एंक्लेव में किराये के घर में रहकर अशरफ की मदद करता था। 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद सद्दाम के खिलाफ एक मुकदमा उसके मकान मालिक ने बारादरी थाने में दर्ज कराया था। दोनों ही मुकदमों में सद्दाम फरार है। सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। अब चर्चा है कि असद के एनकाउंटर के बाद वह कर्नाटक के हुबली एअरपोर्ट से दुबई चला गया है।
विज्ञापन


सद्दाम पर शिकंजा कसने के लिए बरेली पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने जा रही है। माहभर पहले उसका गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। दस दिन के अंदर पुलिस कोर्ट में सद्दाम के खिलाफ 82 की कार्रवाई के लिए आवेदन करेगी। फिर कुर्की का आदेश लेकर टीम उसके प्रयागराज स्थित घर जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली पुलिस की एसआईटी बिथरी और बारादरी थानों में दर्ज मुकदमों को लेकर सद्दाम की तलाश कर रही है। फिलहाल उसकी संपत्ति कुर्क कराने पर फोकस है। वह विदेश चला भी गया है तो नियमानुसार उसके प्रत्यर्पण की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें