फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एटीआई पर गलत वजन करने का आरोप, बेटिकट लिख दिया बुक किया गया लगेज

Wed, 12 Aug 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) पर एक बस में सामान का गलत वजन बताने का आरोप लगा है। जांच में सामान का वास्तविक वजन उनके बताए गए वजन से काफी कम निकला।
विज्ञापन

पीलीभीत डिपो के परिचालक ने डिपो में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि बस को एटीआई ने मंगलवार सुबह शाही क्षेत्र में जांच के लिए रोक लिया। बस में 10 बैग लगेज था। परिचालक ने 50 किलोग्राम में यह लगेज पीलीभीत से बरेली के लिए बुक किया और टिकट बनाया। बस की चेकिंग के दौरान एटीआई ने बिना सोचे समझे एक हजार किलोग्राम लगेज बिना टिकट दर्ज कर दिया।
लगेज के साथ यात्रा कर रहे व्यापारी ने इस वजन को कहीं भी तुलवाने की चुनौती दी। इसके बाद एटीआई मौके से भाग गया। बाद में डिपो के केंद्र प्रभारी अमित सक्सेना और स्टाफ ने लगेज का धर्मकांटा पर वजन कराया तो यह चार क्विंटल 70 किलोग्राम निकला। एटीआई पर परिचालकों के उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। आरएम मोहम्मद अजीम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें