पुलिस लाइंस में शुरू हुई तीन दिवसीय अंतर जनपदीय बरेली जोन पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेली के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गोला फेंक में बरेली के मंगल सिंह ने नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने 12.95 मीटर गोला फेंका। बरेली के 21, रामपुर व शाहजहांपुर के दो- दो व बदायूं, संभल, मुरादाबाद के एक-एक खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता की शुरुआत डीआईजी आरकेएस राठौर ने गुब्बारे छोड़कर किये। जोन के छह जनपदाें के 125 पुरुष व महिला प्रतियोगियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस अवसर पर आयोजन सचिव एसएसपी धर्मवीर, एसपी क्राइम, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, एसपी देहात मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रेमबाबू, मधु कश्यप, सुभाष चंद्र, सोमपाल, मोहम्मद फैय्याद व अन्य का सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के नतीजे
पुरुष
800 मी. दौड़ देवेश कुमार, मुनेंद्र राणा
लंबी कूद- आसिफ खां, मनोज कुमार
3000 मी. स्टेपल चैज- धीरेंद्र, शिवम
400 मी. दौड़- सुमित, नितिन
गोला फेंक- मंगल सिंह, गंगाशरण
ऊंची कूद- योगेंद्र सिंह, मनीष चौहान
त्रिकूद- मनोज कुमार, योगेंद्र
10,000 मी. दौड़- गौरव कुमार, विवेक तोमर
महिला
800 मी. दौड़- अंकुल तोमर, शबनम
लंबी कूद- शबनम, विनीता चौधरी
400 मी. दौड़- प्रियंका, कमला
त्रिकूद- शिल्पी, आयुषी
ऊंची कूद- शिल्पी, तनु
10,000 मी. दौड़- ज्योति ठाकुर, रेनू