फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अथर्व ने रजत, आरुष और नक्श ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित चौथी सब-जूनियर और सीनियर स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी मेहनत और लगन से कई पदक जीतकर उन्होंने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में अथर्व ने रजत पदक जीता, जबकि आरूष और नक्श ने कांस्य पदक हासिल किए। इन खिलाड़ियों का चयन अब इंडिया ताइक्वांडो की ओर से ओडिशा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल की एमडी रूमा गोयल, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान और कोऑर्डिनेटर रश्मि सिंह ने विजेताओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें