फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अताउर रहमान ने गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र के सपा विधायक अताउर रहमान ने लखनऊ में विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र के गन्ना किसानों के 200 करोड़ के गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। दूसरी चीनी मिलों में गन्ना लेकर जा रहे किसानों पर दर्ज हुई एफआईआर का भी कड़ा विरोध किया। इसके अलावा क्षेत्र की गांव की विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा भी रखा।
विज्ञापन

विधानसभा सत्र में बोलते हुए विधायक अताउर रहमान ने केसर इंटरप्राइजेज चीनी मिल पर किसानों के 200 करोड़ रुपये के गन्ने का भुगतान रोकने, किसी और चीनी मिल पर गन्ना पहुंचाने पर किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का मुद्दा उठाया। इसके बाद उन्होंने बहेड़ी विधानसभा में खेल का स्टेडियम बनाने, बहेड़ी कस्बे में 33 केवीए का अतिरिक्त सब स्टेशन बनाने, रिछा कस्बा में रोडवेज बस स्टैंड बनाने, फरीदपुर नगर पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व स्टाफ की तैनाती कर बंद पड़े अस्पताल को चालू करने की मांग की। इसके अलावा नगर में बने आईटीआई कॉलेज में स्टाफ की तैनाती कर उसके संचालन का मुद्दा रखा। इसके अलावा विधायक ने दर्जनों गांव की सड़कों के चौड़ीकरण का मुद्दा भी उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें