फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस हजार घूस लेते सहायक चकबंदी अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई जारी है। विजिलेंस टीम ने बुधवार को फरीदपुर में सहायक चकबंदी अधिकारी महेश सिंह को दस हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार को सदर तहसील का कानूनगो रिठौरा में दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
विज्ञापन

रविंद्र पाल सिंह ने एसपी विजिलेंस को बताया कि फरीदपुर तहसील क्षेत्र में उनकी कृषि भूमि है। वहां चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। वह सभी गाटा संख्या को एक चक के रूप में कराना चाहते हैं। इसके लिए बरेली के सनराइज एन्क्लेव निवासी सहायक चकबंदी अधिकारी महेश सिंह के समक्ष आवेदन किया था। महेश सिंह ने चक बनाने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे थे।
रविंद्र पाल सिंह के मुताबिक, वह रुपये देने के पक्ष में नहीं थे। जब महेश नहीं माना तो उन्होंने एसपी विजिलेंस अरविंद कुमार से शिकायत कर दी। उन्होंने प्रकरण की जानकारी कराकर ट्रैप टीम गठित की। टीम के कहने पर रविंद्रपाल ने महेश सिंह को दो समान किस्तों में बीस हजार रुपये देने की बात स्वीकार कर ली। बुधवार दोपहर फरीदपुर कार्यालय जाकर उन्होंने पहली किस्त के रूप में महेश सिंह को दस हजार रुपये दिए। तभी पीछे से आई विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। टीम आरोपी को बरेली कार्यालय ले आई। शाम तक उससे पूछताछ की जा रही थी। ब्यूरो
विज्ञापन

कोई घूस मांगे तो करें शिकायत
सहायक चकबंदी अधिकारी महेश सिंह को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले घूस मांगता है तो भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत कर सकते हैं। - अरविंद कुमार, एसपी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें