फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मारपीट करने पर पति का सिर फोड़ा

Sat, 24 Oct 2015 01:50 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। थाना बारादरी के रबड़ी टोला में नशे में पत्नी से मारपीट करने पर पत्नी ने रियासत का सिर फोड़कर पुलिस बुलाकर सौंप दिया। पत्नी के भाई को क र्ज दिलाने से वह गुस्सा था। पत्नी की शिकायत पर रियासत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रबड़ी टोला का रियासत सिर में पट्टी बांधे थाना बारादरी में बैठा है। पुलिस के मुताबिक रियासत शराब पीकर आए दिन घर में हंगामा करता है। शुक्रवार की सुबह की रियासत शराब पीकर घर पहुंच गया। उसने पत्नी मीनम जहां के साथ नशे में मारपीट करनी शुरू कर दी। कहने लगा कि तूने अपने भाई के नाम से 60 हजार रुपये का कर्ज लेने के लिए उनका घर गिरवी क्यों रख दिया। मेरा घर नीलाम कराने की फिराक में हैं। पत्नी ने जवाब दिया तो रियासत उसकी पिटाई करने लगा। पिता के हाथापाई करने पर मीनम का बेटा और देवर दिलशाद उर्फ बल्ले भी आ गया। दोनों ने धक्का-मुक्की करके रियासत को गिरा दिया। पत्नी ने उसके सिर में किसी धारदार हथियार से हमला करके जख्मी करके आरोपी को पुलिस बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें