फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अशरफ खां छावनी में छह दिन से बिजली नहीं, पानी के लिए भी हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज उपकेंद्र से पोषित अशरफ खां छावनी में छह दिन से बिजली नहीं है। शिकायत के बावजूद फॉल्ट ठीक नहीं किया जा सका। यहां की दो हजार आबादी भीषण गर्मी से जूझ रही है। पानी के लिए भी हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

अशरफ खां छावनी में 18 मई की रात बिजली चली गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर इसकी शिकायत की तो दो दिन तक कोई कर्मचारी देखने तक नहीं आया। फिर लोगों ने जेई, एसडीओ से भी शिकायत की। शुक्रवार रात 11 बजे स्थानीय नागरिकों ने उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया तो शनिवार को लाइनमैन मौके पर पहुंचे। फॉल्ट खोजने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। ऐसे में नागरिकों में काफी आक्रोश है। सक्षम लोगों के घरों में जनरेटर चल रहे हैं, जबकि कमजोर तबका दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर है।
सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के पास तार पर पेड़ की टहनी गिरने के कारण शनिवार शाम पांच से छह बजे तक बिजली गुल रही। इससे अमर उजाला फीडर से पोषित तीन हजार आबादी प्रभावित रही। कालीबाड़ी में सुबह 11 बजे बिजली गुल हुई तो रात नौ बजे आई। इससे इलाके की तीन हजार आबादी भीषण गर्मी व पानी के संकट से जूझती रही। हरूनगला उपकेंद्र के सनराइज मोहल्ले में दोपहर तीन बजे लाइट चली गई, यह शाम को 5:30 बजे आई। सेटेलाइट में भी लोकल फॉल्ट के कारण शाम चार से सात बजे तक बिजली गुल रही। पवन विहार में दिनभर ट्रिपिंग होती रही। सुरेश शर्मा नगर में शनिवार रात 7:15 बजे तार में आग लगने से आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

वर्जन
अशरफ खां छावनी मामले में एसडीओ को बोला है। लोकल फॉल्ट है, उसका पता लगाया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। - नितिन कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें