फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे पर डिस्को: अशरफ के गुर्गे फुरकान नवी का वीडियो, दोस्तों संग की बर्थडे पार्टी में की अंधाधुंध फायरिंग

Mon, 08 May 2023 09:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उमेश पाल हत्याकांड से पहले अशरफ के गुर्गे मौज काट रहे थे। अब फुरकान नवी की जन्मदिन पार्टी का अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
फायरिंग करते अशरफ के गर्गे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड से पहले अतीक और अशरफ के गुर्गे मौज काट रहे थे। दहशत फैलाने के लिए वे अक्सर हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करते थे। उनकी कारस्तानी अब सामने आ रही है। जेल जा चुके गुर्गे फुरकान नवी के जन्मदिन की पार्टी के वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग तमंचों से हवाई फायरिंग कर रहे हैं। लल्ला गद्दी और सद्दाम की मदद से अशरफ से मुलाकात करने वाला मुंशीनगर का फुरकान इन दिनों जेल में है। 
विज्ञापन


एसआईटी ने अशरफ की मदद करने के आरोप में फुरकान को जेल भेजा था। उसकी अशरफ से जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर सौदेबाजी चल रही थी। अब फुरकान के जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह तलवार की तरह दिखने वाले चाकू से पांच बर्थडे केक एक साथ काट रहा है। दूसरी ओर उसकी बर्थडे पार्टी में अवैध हथियारों से अंधाधुंध हवाई फायरिंग की जा रही है। तेज संगीत पर फुरकान और उसके साथी फायरिंग कर रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि फुरकान ने यह पार्टी अपने जन्मदिन के मौके पर पांच महीने पहले पीलीभीत रोड पर एक होटल में आयोजित की थी। इसमें कई बदमाश शामिल हुए थे। वीडियो में बारादरी के गौटिया का एक युवक फायरिंग करते दिख रहा है। वह लल्ला गद्दी और फुरकान का करीबी है। वहीं इज्जतनगर क्षेत्र का एक युवक भी पार्टी में फुरकान से केक कटवा रहा है। चर्चा है कि इस पार्टी में अशरफ का साला सद्दाम भी शामिल था। हालांकि वीडियो में वह नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें