फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन, मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Thu, 18 Dec 2025 03:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। समय पर मानदेय दिए जाने व अन्य मांगों को उठाया। इस दौरान आशाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। 
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तीन सौ से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने दामोदर स्वरूप पार्क में धरना दिया। इन लोगों ने प्रशासन को चेताया कि उनकी समस्याओं का निपटारा नहीं हुआ तो वह लोग लखनऊ में जाकर प्रदर्शन करेंगी। फिर उन लोगों ने दोपहर दो बजे के दौरान कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहीं पर इन लोगों ने मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और फिर धरने पर लौट गईं।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट गेट पर संगठन की जिला उपाध्यक्ष सुनीता गंगवार, सचिन चंपा गंगवार ने कहा कि आधार प्रोत्साहन राशि का कभी भी नियमित भुगतान नहीं किया जाता है। वर्तमान समय में आधार भुगतान, प्रोत्साहन राशियां और राज्य वित्त से मिलने वाली राशियों का भुगतान कई माह से बकाया है। आशा और आशा संगिनी को ईपीएफ व ईएसआई का सदस्य बनाया जाए और सेवानिवृत्त पर ग्रेच्युटी दी जाए। 

उनकी मांग है कि 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख का जमीन बीमा तय किया जाए। न्यूनतम वेतनमान लागू होने तक आशाओं को आधारभूत मानदेय 21 हजार रुपये और आशा संगिनी को 28 हजार रुपये निर्धारित कर उन लोगों को नियमित कर्मी माना जाए। इस दौरान मीरगंज की जयश्री गंगवार, रीता गंगवार, सुनीता, चंपा, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें