फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेटा रिचार्ज खत्म होने से आशा कार्यकर्ता और अफसर आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन ने आशा कार्यकर्ताओं के जरिये बीमारियों और सेवाओं की रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए मोबाइल फोन दिए हैं, पर वे महज भार साबित हो रहे हैं। चार माह से सेवा बाधित होने से सोमवार को आशा कार्यकर्ता और अफसर आमने-सामने आए। तब सीएमओ ने सेवा प्रदाता फर्म को नोटिस थमाया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया आशा बहू सेवा संघ की अध्यक्ष रामश्री गंगवार के मुताबिक उनके मोबाइल फोन चार माह से ठप हैं। रिचार्ज न होने से इनकमिंग, आउटगोइंग समेत डाटा संबंधी सेवाएं बाधित हैं। लिहाजा, इंटीग्रेटेड एप ई-कवच पर एनसीडी, आभा आईडी, हाउस टू हाउस सर्वे, जननी सुरक्षा समेत अन्य जानकारियां अपडेट नहीं कर पा रहीं। इससे उनकी सेवा पर भी संकट है। लिहाजा, वे परिजन के मोबाइल फोन के हॉटस्पॉट से जुड़कर जानकारियां दर्ज कर रही हैं।
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं की समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित सेवा प्रदाता टेलीकॉम कंपनी को नोटिस जारी किया गया। दावा है कि सोमवार शाम तक तीन ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन पर इनकमिंग, आउटगोइंग सेवा शुरू हो गई। इंटरनेट सेवा भी जल्द शुरू हो जाएंगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें