फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उपचार के दौरान घायल आशा कार्यकर्ता की मौत, अस्पताल स्टाफ पर गहने चोरी का आरोप

Wed, 20 Aug 2025 12:54 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक निजी अस्पताल में घायल आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने आशा कार्यकर्ता के गहने चोरी कर लिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सड़क दुर्घटना में घायल फतेहगंज पूर्वी के कुंवरपुर दानपुर की आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी (36) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जब उन्हें शव सौंपा गया तो गहने गायब थे। अस्पताल प्रबंधन से कोई जवाब नहीं मिलने पर सीएमओ से शिकायत की और साक्ष्य सौंपे। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी को जांच सौंपी है। अस्पताल से सीसी फुटेज और इलाज के दस्तावेज तलब किए गए हैं। 

विज्ञापन


सुनीता देवी के भतीजे राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को हादसे के वक्त वह अकेली थीं। निजी एंबुलेंस चालक उन्हें लेकर राजेंद्रनगर स्थित निजी अस्पताल ले गया। अस्पताल ने सुनीता देवी के पास मौजूद कागजात और मोबाइल फोन पर आई कॉल से परिजनों का नंबर जुटाकर कॉल की और उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। साक्ष्य के तौर पर भर्ती होने के दौरान के फोटो भी भेजे। 

यह भी पढ़ें- नीला ड्रम केस: लक्ष्मी ने पकड़े पैर, जितेंद्र ने तकिए से मुंह दबाया; हंसराम के बेटे ने बताई आंखों देखी वारदात
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने जब शव सौंपा तो शरीर पर कोई गहना नहीं था। स्टाफ से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी से इन्कार करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने से भी मना कर दिया। परिजनों ने सीएमओ को कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि अस्पताल की ओर से पहले जो फोटो भेजे गए थे, उसमें शरीर पर गहने साफ दिख रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

कमीशन के खेल में राजेंद्रनगर पहुंची एंबुलेंस, कार्रवाई की मांग
राजीव के मुताबिक निजी एंबुलेंस चालक फतेहगंज पूर्वी से बरेली के राजेंद्रनगर तक 40 किमी का सफर तय कर पहुंचा। जबकि फरीदपुर से बरेली की ओर बढ़ने पर शाहजहांपुर रोड, पीलीभीत बाइपास पर कई बड़े अस्पताल हैं। आरोप है कि कमीशन के खेल की वजह से आशा कार्यकर्ता की जान दांव पर लगाकर एंबुलेंस राजेंद्रनगर के निजी अस्पताल पहुंची। परिजन ने प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है। चंद्रकांति अस्पताल प्रबंधन से सीसी फुटेज और इलाज संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। बुधवार को अस्पताल पहुंचकर मौका मुआयना करने के साथ ही बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें