फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asad Encounter: उमेश पाल हत्याकांड से पहले असद ने चाचा अशरफ से बरेली जेल में की थी मुलाकात

Thu, 13 Apr 2023 06:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रयागराज पुलिस ने खुलासा किया था कि उमेश पाल की हत्या की योजना साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ ने बनाई थी। असद ने बरेली जेल में अपने चाचा अशरफ से मुलाकात भी की थी।  
विज्ञापन
अतीक का बेटा असद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। गुरुवार को झांसी में हुई मुठभेड़ में शूटर गुलाम भी मारा गया। असद अहमद भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी था। वह 48 दिन से फरार था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले असद बरेली आया था। उसने बरेली जेल में बंद अपने चाचा अशरफ से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस ने खुलासा किया था कि उमेश पाल की हत्या की योजना साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद उसके भाई अशरफ ने बनाई थी। साबरमती जेल में अतीक से मिलने के बाद असद ने शूटरों के साथ 11 फरवरी को बरेली जेल में अशरफ से मुलाकात की थी। इनमें विजय चौधरी उर्फ  उस्मान, गुलाम और अजहर समेत नौ लोग शामिल थे। 

उमेश पाल हत्याकांड: बरेली जेल में 10 फरवरी को भी अशरफ से मिले थे शूटर, फर्जी आईडी का किया था इस्तेमाल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चाचा अशरफ से ट्रेनिंग लेता था असद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद चाचा अशरफ का सबसे चहेता भतीजा था। अशरफ ने ही उसे गोली चलाना, कार रेसिंग और घुड़सवारी में महारत दिलवाई थी। उमेश पाल हत्याकांड के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में असद की पहचान हुई थी। वह क्रेटा कार से निकल कर गोली चलाता दिखाई दे रहा था। 

अशरफ ने असद के लिए कही थी यह बात 

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि अतीक के बेटे असद ने भी शूटरों के साथ अशरफ से मिलकर योजना को अंतिम रूप दिया था। अशरफ ने असद को घटना के दौरान कार में ही बैठे रहने का निर्देश दिया था, लेकिन उमेश पाल को बचकर भागता देखकर असद ने कार ने निकलकर फायरिंग कर दी थी और फुटेज में उसका भी चेहरा आ गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें