फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूट मिलते ही लॉकडाउन के नियमों की उड़ीं धज्जियां, ईद की खरीदारी को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
बरेली के सैलानी मोहल्ला में बिकती सिंवई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सैलानी, जगतपुर और अन्य इलाकों में लोग कोरोना को भूले, दुकानों पर रही भीड़
विज्ञापन

इजाजत न होने के बावजूद दिन भर खुलीं क्रॉकरी समेत गैरजरूरी सामान की दुकानें

बरेली। लॉकडाउन में बाजार खुलने की छूट मिली तो बुधवार को लोग सड़कों पर आ गए। मुख्य बाजारों के साथ ही गली मोहल्लों में भी भीड़भाड़ रही। सैलानी, कुतुबखाना पर लोगों ने लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को ताक पर रखकर जमकर खरीदारी की। बिना ग्लब्स पहने सेंवई और अन्य खाने-पीने का सामान बेचा जा रहा था। क्रॉकरी समेत गैरजरूरी सामान की दुकानें भी खुली रहीं। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटे खड़े नजर आए।
कई हफ्तों के लॉकडाउन के बाद शासन ने बाजारों को खोलने की अनुमति दी तो प्रशासन ने दुकानें खुलने का रोस्टर तैयार कर दिया। अलग-अलग प्रतिष्ठानों को सप्ताह में तीन दिन खुलने की अनुमति दी गई है, लेकिन बुधवार को शहर की सड़कों और मुख्य बाजारों में नजारा कुछ अलग ही था। बिना इजाजत के ही कई प्रतिष्ठान पूरे दिन खुले रहे। मुख्य सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों में भी लोगों ने नियमों का ताक पर रखकर ईद की जमकर खरीदारी की। सैलानी, मीरा की पैठ, जगतपुर, कांकरटोला में दुकानों में जमकर भीड़भाड़ नजर आई। सेंवई और अन्य खाने-पीने का सामान दुकानदार बिना ग्लब्स पहने बेचते नजर आए। दुकानों पर जुटी भीड़ में कुछ ही लोग मास्क लगाए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानी बाजार में कपड़े, बर्तन और अन्य सामान की दुकानों पर भी भीड़ भाड़ नजर आई। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया। क्रॉकरी की एक छोटी सी दुकान में पांच-छह लोग खरीदारी करते मिले। कुतुबखाना बाजार में भी ऐसे ही हालात थे। बुधवार को शहर के मुख्य रास्तों और बाजारों का नजारा देखकर लग रहा था कि लोग कोरोना के कहर को भूल गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें