फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एएस डायमंड्स ने राइजिंग टाइटंस को 37 रन से हराया

Sat, 15 Aug 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीपी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित बिग बॉयज क्रिकेट लीग में शुक्रवार को एएस डायमंड्स ने राइजिंग टाइटंस को 37 रन से मात दी। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए निखिल मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


मैच में राइजिंग टाइटंस बीबीएल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी का न्योता पाकर मैदान पर उतरी एएस डायमंड्स की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। निखिल मिश्रा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 37 गेंदों पर छह चौकों और छह गगनचुंबी छक्कों की मदद से 75 रनों की पारी खेली।
उनका बखूबी साथ देते हुए जॉन्टी ने तूफानी तेवर दिखाए और सिर्फ 21 गेंदों में 10 चौकों तथा दो छक्कों के साथ 58 रन बनाए। एएस डायमंड्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 224 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। राइजिंग टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में सैफ रजा घोसी और आदर्श कुमार सिंह ही कुछ प्रभाव छोड़ सके। इन दोनों को दो- दो विकेट मिले।
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी राइजिंग टाइटंस बीबीएल की टीम को उनके सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन वे एएस डायमंड्स की सधी हुई और घातक गेंदबाजी के आगे अपनी लय बरकरार नहीं रख सके। एएस डायमंड्स के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा।
गेंदबाजी में सबसे ज्यादा कहर अभिषेक द्विवेदी ने बरपाया। उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 22 रन खर्च करके चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। गुरसेवक सिंह और पवन मेहरोत्रा ने दो-दो विकेट चटकाए। घातक गेंदबाजी के चलते राइजिंग टाइटंस की पूरी टीम 19.3 ओवरों में 187 रनों पर ही ढेर हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें