बरेली। एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को भटकना न होना पड़े इसलिए सीएचसी, पीएचसी प्रभारियों को भी एआरवी लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।सभी जगह वैक्सीन भेजी भी गई है।
तीन सौ बेड अस्पताल और जिला अस्पताल के बीच कई चक्कर लगाने के बाद भी एआरवी न लगने से परेशान होकर बीते दिनों युवक ने वीडियो वायरल कर आपबीती सुनाई थी। प्रकरण का संज्ञान लेकर एडी एसआईसी ने इमरजेंसी स्टाफ को हिदायत दी।
आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी के स्टाफ को भी एआरवी टीका लगाने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिन केंद्रों पर कोल्ड चेन प्वाइंट हैं, वहां एआरवी भी उपलब्ध करा दी गई है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही पशुओं के हमले में जख्मी लोगों को वैक्सीन लग सके।
कहा कि वीडियो वायरल करने वाला युवक फरीदपुर से आया था। अगर स्थानीय स्तर पर ही पीड़ित परिजन को एआरवी लग जाती तो दिक्कत न होती। ब्यूरो