फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएचसी-पीएचसी पर लगेगा रक्तदान शिविर, कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्त की कमी से सूख रहे जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से अब सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शुरुआत मंगलवार को मीरगंज सीएचसी पर आयोजित शिविर से होगी। क्षेत्रवासियों से रक्तदान की अपील की गई है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमित दिनकर के मुताबिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में सात अगस्त, नवाबगंज में 12 अगस्त, भमोरा में 13 अगस्त, क्यारा में 18 अगस्त, बहेड़ी में 22 अगस्त, फरीदपुर में 25 अगस्त, कुआडांडा में 26 अगस्त, बिथरी चैनपुर में 27 अगस्त को आयोजन होगा।
आंवला में 28 अगस्त, मझगवां में तीन सितंबर, शेरगढ़ में नौ सितंबर, रिछा व मुड़िया नवी बक्श में 12 सितंबर, फतेहगंज पश्चिमी में 16 सितंबर को शिविर लगेगा। जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे अनजान की जान बचाने के लिए ब्लड बैंक प्रभारी ने स्थानीय निवासियों से रक्तदान की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें