फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ARTO पर कार चढ़ाने की कोशिश: आरोपी आरिफ बोला- बहुत गाड़ियां सीज करते हो, आज तुम्हारा काम तमाम

Mon, 05 Jun 2023 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

एआरटीओ द्वितीय दल संदीप कुमार जायसवाल अपनी टीम के साथ बिथरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने निकले थे। इसी दौरान एक युवक ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। एआरटीओ और टीम ने भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एआरटीओ द्वितीय दल संदीप कुमार जायसवाल की हत्या का प्रयास किया गया। एआरटीओ टीम के साथ ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने निकले थे। इसी दौरान उन पर कार चढ़ाने का कोशिश की गई। टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम आरिफ है। वह भोजीपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। 

विज्ञापन


थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक बीते दो तीन दिनों से एआरटीओ की टीम का पीछा किया जा रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे एआरटीओ द्वितीय दल संदीप कुमार जायसवाल अपनी टीम के साथ बिथरी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने निकले थे। इसी दौरान नवदिया झादा के पास आरोपी ने अपनी कार उनकी गाड़ी के आगे रोक दी। 

विज्ञापन

भागकर बचाई जान 

एआरटीओ टीम के साथ नीचे उतरे तो उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी अपनी कार से उतरा और धमकी देने लगा। आरोपी ने कहा कि बहुत गाड़ियां सीज करते हो। आज तुम्हारा काम ही तमाम कर देंगे। सिपाहियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। इस बीच एक और गाड़ी आई, जिसके चालक ने मशीन छीन कर जमीन पर फेंक दी और फरार हो गया। वहीं पकड़े गए आरोपी ने नाम आरिफ बताया। मौके पर पहुंची बिथरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

UP: नमाज के लिए रात में सड़क पर रोकी जनरथ बस, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा, कही ये बात

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक गैंग है, जो अवैध रूप से ओवरलोड वाहनों को जिले की सीमा पार कराते है। गैंग के सदस्य आरटीओ चेकिंग टीम की रेकी कर वाहन चालकों को लोकेशन भेजते हैं। एक दिन पहले इस गैंग ने एआरटीओ प्रथम दल पर हमला करने का प्रयास किया था। पुलिस ने एआरटीओ की ओर से थाना बिथरी चैनपुर में आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें