फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम संगठनों ने किया स्वागत.. फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अनुच्छेद 370 के खात्मे पर मुस्लिम संगठनों में भी खुशी का माहौल है। कई संगठनों ने तिरंगा फहराकर केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत किया और कश्मीर के अब तरक्की की राह पर बढ़ने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

सुन्नी उलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इंतजार अहमद कादरी ने कहा कि कश्मीर हिंदुस्तान का अटूट हिस्सा है। अमनोअमान और मुल्क में शांति कायम करने के लिए हुकूमत ने जो उचित समझा वही किया। मौलाना अशरफ बिलाली ने कहा कि सरकार का यह उचित फैसला है। कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने से बेरोजगारी दूर होगी। जन सेवा मंच के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने कहा कि 370 हटने से तमाम बंदिशे दूर होगी। पर्यटन और कारोबार को फायदा होगा। सबसे बढ़कर आतंकवाद का भी खात्मा होगा। युवा बरेली सेवा क्लब के अध्यक्ष गुलफान अंसारी ने कहा अब एक देश एक तिरंगा होगा। हाजी ताहिर हुसैन, आदिल यार खां, फैसल खान, बब्लू जाफरी, शाहरुख आदि ने भी खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें