फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम के बैग से 50 हजार उड़ाने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चार दिन पहले कालीबाड़ी में हुई थी घटना, मुरादाबाद के हैं दोनों आरोपी

बरेली। कालीबाड़ी में व्यापारी राम केशव खंडेलवाल के मुनीम सीताराम से टप्पेबाजी कर 50 हजार रुपये चुरा लिए गए थे। बारादरी पुलिस ने मुरादाबाद में थाना गलशहीद के बड़ा हाता निवासी मो. हारुन उर्फ कलुआ और थाना मुगलपुरा के मो. कानूनगोयान के नईम उर्फ सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि राम केशव खंडेलवाल की चीनी की दुकान मंगलम फूड्स के नाम से श्यामगंज में है। 29 जून को उनका मुनीम सीताराम रुपये लेकर दूसरी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में हारुन, नईम और उसके साथी राहुल ने उन्हें साइकिल से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद उनसे झगड़ा करने लगे और इसी बीच उनके थैले में रखे 50 हजार चोरी कर लिए। मुनीम जब दुकान पर पहुंचे और थैला देखा तो रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने हारुन और नईम को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उनके कब्जे से चोरी के दस हजार रुपये, एक तमंचा और एक चाकू बरामद हुआ है। राहुल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें