फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहीं सुधरीं व्यवस्थाएं, धान तौलाई के लिए किसानों को कराया जा रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेलापीर मंडी यार्ड के धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं नहीं सुधर रहीं हैं। स्थिति यह है कि नमी 17 फीसदी होने के बाद भी किसानों को धान सुखाने के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुलड़िया वैसपुर निवासी श्यामलाल पटेल ने बताया कि वह मंगलवार को करीब 80 क्विंटल धान लेकर डेलापीर मंडी आए थे। धान सूखा था। बावजूद तौलाई नहीं हो पाई। बुधवार को ठेकेदार से नोकझोंक हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। बृहस्पतिवार को धान तौला जा सका।
नवदिया ममरेजपुर निवासी किसान मुन्नालाल ने बताया कि जांच में नमी 17 फीसदी मिली। नियमानुसार यह धान खरीदा जा सकता है। इसके बाद भी उनसे धान सुखवाया जा रहा है। सुखाने के बाद उनके आधे धान की तौलाई हो गई और आधे धान की तौलाई शाम को होगी। यहां बने 18 क्रय केंद्रों में से प्रत्येक पर एक से दो किसानों के धान की तौलाई ही प्रतिदिन हो रही है।
विज्ञापन


17 फीसदी तक नमी होने पर धान की तौलाई हो सकती है। इससे ज्यादा होने पर किसान को धान सुखवाना पड़ेगा। इससे कम नमी होने पर सेंटर प्रभारी धान तौलने से मना नहीं कर सकते।- कमलेश कुमार पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें