बरेली। डोहरा रोड स्थित मैदान पर शनिवार को खेले गए जीपी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग के दो मुकाबलों में गज ग्रीन चैलेंजर्स और बरेली स्मार्ट सिटी क्लब ने जीत दर्ज की। गज ग्रीन चैलेंजर्स के अर्पित अग्रवाल और बरेली स्मार्ट सिटी क्लब के अजय कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिशन इलेवन की टीम 19.4 ओवरों में 141 रन बनाए। वैभव सिंह ने 41 तो आयुष मैसी, डॉ. सलील और अमन ने 22-22 रनों का योगदान दिया। गज ग्रीन चैलेंजर्स की टीम ने 16.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आतिफ मिर्जा ने नाबाद 45 तो आशीष दुबे ने 37 रन बनाए। चार विकेट चटकाने के लिए अर्पित अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली स्मार्ट सिटी क्लब ने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। अजय कुमार ने 80, सुरजीत ने 38 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी। कौशल कुमार ने 48 रन और अखिल चौधरी ने 36 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस मैच में अजय कुमार को (80 रन और एक विकेट) मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान अंपायर पिंटू चौधरी, मदन लाल मौजूद रहे।