फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एआई और कौशल विकास से दक्ष होंगे छात्र

Sun, 12 Apr 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल नए सत्र से शुरू कर दी है। एक तरफ कक्षा तीन से आठ तक एआई आधारित दो नए पाठ्यक्रम, तो दूसरी तरफ विदेशी व देसी भाषा और कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए कौशल बोध पर जोर दिया जाना है।
विज्ञापन


जिला स्कूल संघ के अध्यक्ष पारुष अरोड़ा ने बताया कि सीबीएसई की ओर से इस वर्ष कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। इसमें सबसे पहले कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए नए पाठ्यक्रम के तहत कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित पाठ्यक्रम लागू होंगे। इसमें नई बात ये भी है कि मात्र विद्यार्थी ही नहीं शिक्षक इस नए पाठ्यक्रम के शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंप्यूटेशनल थिंकिंग के माध्यम से छात्रों को समस्याओं को छोटे-छोटे भागों में विभाजित कर समाधान खोजने की कला सिखाई जाएगी। एआई फ्रेमवर्क के अंतर्गत विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग, डेटा विश्लेषण और नैतिक एआई के मूल सिद्धांतों से परिचित कराया जाएगा।


इसके अलावा उन्होंने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के छात्रों के लिए कौशल बोध के तहत कौशल सीखने पर जोर दिया जाएगा। जिसमें कारपेंट्री, गार्डनिंग जैसी कौशल शामिल रहेंगी, इसके आधार पर मॉडल भी तैयार किए जाएंगे, साल के आखिर में कौशल मेले में इन मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ ही इस बार नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विदेशी भाषा के साथ दो देसी भाषा सीखना भी अनिवार्य होगा। विदेशी भाषा में अंग्रेजी या कोई अन्य भाषा तो वहीं देसी भाषा में हिंदी के अलावा संस्कृत या कोई अन्य भारतीय भाषा शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें