फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अर्नव अग्रवाल ने जीता बरेली ब्लिट्ज शतरंज खिताब

Tue, 14 Jul 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में रविवार देर शाम बरेली ब्लिट्ज रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बरेली शतरंज एसोसिएशन और माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित इस अखिल भारतीय फिडे रेटिंग प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य वर्ग में अर्नव अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। श्रेयस राज उपविजेता रहे। उन्हें 12 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। हर्षित सिंह को तीसरा स्थान मिलने पर 10 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई।
अंडर-09 में शिवांश सिंह गोसाईं, भाव्या वर्मा व अभयम मिश्रा क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-11 में विवान वरुण, मोहित शर्मा व आश्मित वर्मा तथा अंडर-13 वर्ग में दिव्यांश वैष्णव, राघव कुमार व कविश यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अर्चिता अग्रवाल विजेता और दीपांजलि श्रीवास्तव उपविजेता रहीं। निष्ठा त्यागी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वेटरन वर्ग में हरिओम शर्मा ने पहला, दीपक रस्तोगी ने दूसरा और सुधीर कुमार गुप्ता ने तीसरा स्थान पाया। अनरेटेड वर्ग में अथर्व सक्सेना विजेता, नागिरेड्डी चंद्र गुना वर्धन रेड्डी उपविजेता व सचिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। रेटिंग श्रेणी के तहत 1400-1599 वर्ग में अनुज केशरी, सोहम मित्तल व आदित्य कुमार गुप्ता, 1600-1799 वर्ग में रक्षित शेखर द्विवेदी, अर्नव भारद्वाज व पीयूष टंडन तथा 1800-1999 वर्ग में कामद मिश्रा, अविनाश शर्मा व सईद बेग ने क्रमशः शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाया।
समापन समारोह की अध्यक्षता बरेली शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष व स्कूल प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने की। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्कूल के निदेशक आर्यमन अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें