फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती को अब तक 25 हजार आवेदन

Mon, 11 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए पहली बार हो रही आनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अब तक 25 हजार युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 28 अप्रैल तक आवेदन होंगे, तब तक 40 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बरेली में भर्ती रैली अगले महीने मई में 12 से 22 तारीख तक होगी। इसके लिए आर्मी भर्ती कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनिक ट्रेडमैन, सैनिक जीडी, सैनिक नर्सिंग और लिपिक पदों के लिए ये भर्ती होनी है। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, संभल और लखीमपुर जिलों के युवाओं से रैली में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ युवाओं से आधार कार्ड और हाईस्कूल का प्रमाणपत्र की छायाप्रति भी मांगी गई है ताकि फर्जीवाड़े की संभावना न रहे। इस बार युवाओं को एडमिट कार्ड के जरिए रैली में बुलाया जाएगा। एक ही दिन अधिक भीड़ न हो, इसके लिए भर्ती कार्यालय हर दिन पांच-पांच हजार युवाओं को रैली में बुलाएगा। एडमिट कार्ड पर इसकी तिथि अंकित रहेगी। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से एडमिट कार्ड के साथ ही सारे मूल प्रमाणपत्र पर भी लाने होंगे। युवाओं को पहले दौड़ के लिए भरतौल ग्राउंड पर बुलाया जाएगा। इसके बाद जाट रेजीमेंट सेंटर के ग्राउंड में फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे। कर्नल दीक्षित ने युवाओं से दलालों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए किसी के झांसे में आकर फर्जीवाड़े की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें