फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेनल्टी शूटआउट में आर्मी पब्लिक स्कूल ने 3-0 से जीता मुकाबला, फाइनल में पहुंची टीम

Mon, 09 Dec 2024 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

जिला स्तरीय बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम बी को आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने हरा दिया। आर्मी पब्लिक के खिलाड़ियों ने पेनल्टी शूटआउट में तीन गोल किए। 
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता मुकाबला - फोटो : स्टेडियम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में जिला स्तरीय बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें दिन का पहला मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम बी बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल टीम ए के मध्य खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अंत कर तक गोल करने के कई प्रयास किया, लेकिन किसी के हाथ सफलता नहीं लगी। इसके बाद दोनों ही टीमों के बीच हुए पेनल्टी शूटआउट में आर्मी पब्लिक स्कूल-ए ने लगातार गोल कर मुकाबला 3-0 से जीत लिया। 

विज्ञापन


दूसरा मैच स्टेडियम- ए बनाम सैंटपॉल- ए के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम-ए ने 1-0 गोल से मुकाबला जीत लिया। तीसरे मुकाबले में सेक्रेड़ हार्ट ने सैंटपॉल-बी ने सेंक्रेड हार्ट को 2-0 से हराया। चौथे मुकाबले में मानस स्थली की टीम के न आने पर आर्मी पब्लिक स्कूल-बी को वॉक ओवर मिल गया। पांचवें मुकाबले में स्टेडियम-ए ने आर्मी पब्लिक-बी को 1-0 से मात दी। 

वहीं दिन के अंतिम मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने सेन्टपॉल- ए टीम को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को आर्मी पब्लिक स्कूल- ए बनाम स्पोर्ट्स स्टेडियम-ए के मध्य खेला जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फुटबॉल सचिव मून रॉबिंनसन , वरिष्ठ खिलाड़ी एसपी सिंह, आरएसओ जितेंद्र यादव, फुटबॉल कोच आशु भारती, चंद्र कुमार यादव, आदित्य, विनय, अंकित, आर्यन यादव, अर्पित कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें