फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल, शादी से लौट रहे थे दोनों

Mon, 09 Dec 2024 12:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरफोर्स गेट के पास रविवार रात बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना कैंट क्षेत्र के बुखारा निवासी 20 वर्षीय युवक मोहम्मद कासिम की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके तहेरे भाई ने बताया कि रविवार शाम कासिम बाइक से अपने दोस्त साजिद के साथ चावड़ मुड़िया गया था। वहां अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर दोनों दोस्त घर लौट रहे थे। एयरफोर्स गेट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे मोहम्मद कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव  का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवाया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। क़ासिम चार भाई और एक बहन में तीसरे नंबर का था। वह कारपेंटिंग करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें