आर्मी पब्लिक स्कूल के पुनर्नर्मित भवन का निरीक्षण करते जीओसी महल।
जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने किया पुनर्निर्मित भवन का उद्घाटन
बरेली। पैंतीस साल पहले स्थापित आर्मी पब्लिक स्कूल के कई भवनों का पुनर्निर्माण होने के बाद शनिवार को यूबी एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एसएस महल ने उद्घाटन किया। स्कूल परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बेहतर शिक्षण कार्य के लिए प्रबंधन और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों से बात भी की।
सैन्य अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ जुलाई, 1987 को कक्षा आठवीं तक सौ विद्यार्थियों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट शुरू हुआ था। अब स्कूल में बारहवीं तक की पढ़ाई हो रही है। विद्यार्थियों की संख्या भी तीन हजार तक पहुंच चुकी है। देश के बड़े विद्यालयों की सूची में इस स्कूल का नाम दर्ज है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस स्कूल की छात्रा रही हैं। स्कूल में वर्ष 2020 में भाभा लैब कॉम्प्लेक्स और राधा कृष्णन एडम ब्लॉक का निर्माण कराया गया था। स्कूल को आधुनिक उपकरण और सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। ब्यूरो