फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रकबा घटाया, खेत बताया कहीं और चकबंदी सीओ-किसान में नोकझोंक

विज्ञापन
गलत चक बनाने पर किसान व चकवंदी सीओ में कार्यालय के अंदर जमकर हुई नोक झोक सूचना पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
फरीदपुर। रकबा घटाया और खेत कहीं और बताने के आरोप में चकबंदी के सीओ व किसान में कार्यालय के अंदर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

कार्यालय के अंदर शोर सुनकर तमाम लोग पहुंच गए और उन्होंने बीच बचाव किया। सूचना पर चकबंदी कार्यालय पर पुलिस पहुंच गई। चकबंदी सीओ ने किसी प्रकार का विवाद होने की बात से मना कर दिया है।
फरीदपुर चकबंदी सीओ श्याम नारायण अग्निहोत्री ने खजुरिया के शिवपुरी के किसानों के चक बनाने को लेकर सुनवाई की। शिवपुरी के किसान अजय पाल मेन रास्ते की तरफ अपना चक बनवाने की मांग कर रहे थे। वहीं, चकबंदी अधिकारी ने साइड में नया चक मार्ग बनाकर अजय पाल व उनके भाइयों के चक काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का विरोध कर रहे अजय पाल व चकबंदी अधिकारी के बीच कार्यालय के अंदर काफी नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। कुछ देर बाद पुलिस लौट गई। चकबंदी अधिकारी मामले को दबाते रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें