फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर का संशोधित ले आउट मंजूर

Thu, 29 Jun 2017 01:29 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Bareilly - फोटो : Bareilly
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में मैकेनिकों को बीडीए से छोटे प्लाट मिलने का रास्ता साफ हो गया। बीडीए की बोर्ड मीटिंग में मैकेनिकों को छोटे प्लाट देने के लिए रखा गया संशोधित ले आउट प्लान का प्रस्ताव मंजूर हो गया। हालांकि बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट नगर में मैकेनिकों को सस्ती दरों 11830 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर पर प्लाट देने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। अफसरों ने कहा कि हाइवे के किनारे की जमीन महंगी हो रही है। सर्किल रेट भी रिवाइज होने वाले हैं। इसलिए प्लाट के रेट 15 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से कम नहीं रखे जा सकते। बोर्ड में 12 प्रस्ताव रखे गए जिनमें 11 स्वीकृत हो गए। 
विज्ञापन

मंडलायुक्त पीवी जगनमोहन की अध्यक्षता में आयोजित बीडीए की बोर्ड बैठक में पांच साल में विकसित आवासीय योजनाओं से प्राप्त आमदनी का लेखा प्रस्तुत किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर योजना में आरटीओ ऑफिस और पार्किंग के भूखंडों को शामिल करते हुए 4691.00 वर्ग मीटर एरिया के मानचित्र में आंशिक संशोधन करते हुए इसमें मैकेनिकों को (3×3 मीटर) के छोटे प्लाट देने का प्रस्ताव रखा गया। बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इसके लिए आपत्तियां अप्रैल में ही मांगी जा चुकी है। आपत्तियों और सुझाव की प्रक्रिया 13 मई 2017 तक पूरी की जा चुकी है। पांच सौ से ज्यादा मैकेनिकों ने प्लाट खरीदने के लिए अपने सहमति पत्र भी दिए हैं। अब यहां मैकेनिक अपने लिए बीडीए से छोटे-छोटे प्लाट खरीद सकते हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में मैकेनिकों के लिए 97 भूखंड उपलब्ध हैं। ट्र्रांसपोर्टरों के लिए भी 14 भूखंड अलग से सृजित किए जा रहे हैं। तलपट मानचित्र में ड्राईव-वे और पार्किंग के लिए 2493 वर्ग मीटर भूमि प्रस्तावित की गई है ये कुल नियोजित क्षेत्रफल का 53.14 प्रतिशत है। मैकेनिकों को प्लाट आवंटन 15 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से देने की मंजूरी बोर्ड ने दी।  
रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत सेक्टर चार में मैसर्स सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड को सीएनजी और एलपीजी फिलिंग स्टेशन की स्थापना और सेक्टर सात में राजर्षि टंडर मुक्त विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर की स्थापना के लिए भूखंड आवंटन आवश्यक टेंडर प्रक्रिया पूर्व करने की शर्त के साथ स्वीकृत किया गया। मैसर्स केशराज एजूकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल के मानचित्र को वर्तमान में बनी बाउंड्रीवाल तोड़ने पर मानचित्र स्वीकृत करने की बात कही गई।  बैठक में कमिश्नर के अलावा डीएम डा. पिंकी जोवल, बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार, नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्य राजेश अग्रवाल, विकास शर्मा, उस्मान अल्वी, आरिफ कुरैशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

क्रिस्टल पब्लिक का प्रस्ताव भी मंजूर
बीडीए बोर्ड ने बीसलपुर रोड पर गांव पुरनापुर में 12804 वर्ग मीटर जमीन कांता भटनाकर के क्रिस्टल पब्लिक को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। ये स्कूल रोड से 217 मीटर की गहराई पर है।  बोर्ड सदस्यों ने इस कोई पर आपत्ति नहीं जताई । सिर्फ ये कहकर प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई कि स्कूल प्रबंधन 17 मीटर जगह बढ़ाएगा। 
 प्राइवेट कालोनी का नक्शा स्वीकृत
 बीडीए  नैनीताल रोड की  41 एकड़ जमीन पर प्राइवेट कालोनी बनाने के लिए बिना किसी बहस के मानचित्र भी स्वीकृत दे दी। बीडीए ने एक दशक पहले अपनी कालोनी बनाने के लिए इस जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की थी। तीन साल पहले अधिग्रहण का प्रस्ताव बीडीए के उच्चाधिकारी ने वापस ले लिया था। 
विज्ञापन

बीडीए बोर्ड से स्वीकृत मुख्य प्रस्ताव
1- रामपुर रोड योजना में पाकीजा नाज रिजवी के भवन का वर्तमान दरों पर समायोजन
2- भाऊराव देवरस योजना में निर्मित मकान अल्प आर्य वर्ग को आवंटन
3- बरेली सहयोग 2031 तैयार करने पर जोर, 
4- रामगंगा नगर आवासीय योजना में निर्मित भवनों का गरीबों को आवंटन


  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें