फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महाविद्यालय अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के लिए तुरंत करें आवेदन

Thu, 25 Jun 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों में अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के संचालन को लेकर सख्ती दिखाई है। विश्वविद्यालय ने बरेली और बदायूं के दो महाविद्यालयों को इस संबंध में तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बरेली के ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी और बदायूं के दमयन्ती राज आनन्द राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को एक आधिकारिक अनुस्मारक जारी किया है। प्रशासन ने कहा है कि चयनित महाविद्यालय बिना देरी के संबद्धता प्रस्ताव प्रस्तुत करें। यदि इसमें कोई कठिनाई आ रही है, तो उसका विवरण तुरंत शासन को उपलब्ध कराएं। इस कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय की विषय पाठ्यक्रम समिति ने पहले ही छह महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी है। इनमें बीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), बीकॉम (रिटेल, ऑपरेशन मैनेजमेंट), बीकॉम (लॉजिस्टिक्स), बीएससी (टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशन), बीबीए (इन रिटेल ऑपरेशंस) और बीबीए (हेल्थ केयर मैनेजमेंट) शामिल हैं।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे इन पाठ्यक्रमों में से एक या अधिक का चयन करें। उन्हें शासन की मंशानुरूप संबद्धता के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। लक्ष्य है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही इन कार्यक्रमों को शुरू किया जा सके। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई न होने पर मामला सीधे शासन को भेजा जाएगा। इसके परिणामों के लिए संबंधित महाविद्यालय स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें