फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्लाइड फिजिक्स और प्लांट साइंस में प्रवेश कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
21 अक्तूबर को प्रवेश से वंचित माइक्रो बायोलॉजी और मैथ के विद्यार्थियों को आखिरी मौका
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर मेरिट के तहत चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है।
एप्लाइड फिजिक्स पाठ्यक्रम में एक सीट जनरल महिला, ओबीसी पुरुष की दो और महिला की दो, एससी की छह और एसटी की एक सीट पर प्रवेश प्रक्रिया 25 अक्तूबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी। मेरिट के तहत 61 से लेकर 129 तक चयनित विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। प्लांट साइंस की ओबीसी पुरुष की दो, महिला की दो और एससी, एसटी की एक सीट पर 26 अक्तूबर को प्रवेश प्रक्रिया सुबह दस बजे से शुरू होगी। ओबीसी के लिए मेरिट रैंक 50 से अधिक के सभी अभ्यर्थी और ओबीसी महिला के 78 से ज्यादा और एससी, एसटी के लिए सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

उधर, मैथ और माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 21 अक्तूबर को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 26 अक्तूबर सुबह दस बजे होगी। प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी विद्यार्थियों को सभी प्रमाण पत्रों और बैंक ड्राफ्ट के साथ अपने-अपने विभाग में संपर्क करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें