फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: दो साल में दोगुने हुए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन, इन देशों में मान्य है भारतीय डीएल

Sun, 09 Jun 2024 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस कनाडा, अमेरिका, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत 15 देशों में मान्य है। इन देशों में चार सप्ताह से लेकर 60 दिन तक भारतीय डीएल के जरिये दो और चार पहिया वाहन चला सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस (आईडीएल) के आवेदनों की संख्या इस साल दोगुनी हो गई है। हर माह औसतन 25-30 आईडीएल जारी किए जा रहे हैं। यह भारत के अलावा 150 देशों में एक साल तक दो या चार पहिया वाहन चलाने का अधिकार प्रदान करता है। 

विज्ञापन


बरेली के काफी लोग विदेश में रहते हैं। इनमें ऐसे लोग भी हैं जो वहां कैब और टैक्सी के अलावा दो और चार पहिया वाहन किराये पर लेकर इस्तेमाल करते हैं। परिवहन विभाग ने विदेश में वाहन चलाने के लिए जारी किए जाने वाले एक वर्ष के इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की शर्तों को आसान कर दिया है। इसके बाद बरेली में इसके लिए आवेदकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 

Aadhaar Update: 14 जून तक करा लें आधार कार्ड में संशोधन, इसके बाद ढीली करनी होगी जेब
विज्ञापन


वर्ष 2022 के मुकाबले 2024 के शुरुआती पांच माह में आईडीएल के आवेदनों में दोगुना तक इजाफा हुआ है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में जिले के 180 लोगों ने आईडीएल बनवाए थे। वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 240 तक पहुंच गई। इस वर्ष 31 मई तक 140 लोग आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 120 लोगों को आईडीएल जारी किया जा चुका है।

Trending Videos

इन देशों में मान्य है भारतीय डीएल
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस कनाडा, अमेरिका, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत 15 देशों में मान्य है। इन देशों में चार सप्ताह से लेकर 60 दिन तक भारतीय डीएल के जरिये दो और चार पहिया वाहन चला सकते हैं। इसके बाद संबंधित देश के लाइसेंस की जरूरत होती है। यहां यह भी जरूरी है कि संबंधित व्यक्ति के पास कितने दिनों का वीजा है? इसके आधार पर भारत में एक साल का आईडीएल जारी किए जाने का प्रावधान है।

यह है प्रक्रिया
आईडीएल बनवाने के लिए आरटीओ ऑफिस में अपने ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1,000 रुपये शुल्क निर्धारित है। www.parivhan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को पासपोर्ट और वह जिस देश की यात्रा पर जा रहा है, वहां के बीजा की फोटोकॉपी भी देनी होती है। आय और निवास प्रमाणपत्र के साथ मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र भी आवेदन के साथ देना होता है। आवेदन के 15 दिन के अंदर परिवहन विभाग आईडीएल जारी कर देता है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईडीएल के आवेदनों में दोगुना तक इजाफा हुआ है। यह विश्व के 150 देशों में वाहन चलाने के लिए एक साल का परमिट होता है। इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें