फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलबी,एलएलएम व एमएड में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी बुधवार से 25 जून तक विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके बाद प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। यह ऑफलाइन होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को समय से आवेदन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने की सलाह दी। अधिक जानकारी और विस्तृत अधिसूचना के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद कटऑफ के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके बाद योग्य छात्र-छात्राओं को संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें