फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एनसीसी में प्रवेश के लिए आठ अगस्त तक होंगे आवेदन

Tue, 06 Aug 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में 21 यूपी एनसीसी बटालियन की उपइकाइयों में प्रशिक्षण सत्र 2024-25 के लिए आठ अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे। इसमें स्नातक पहले और तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। 10 अगस्त को क्रिकेट मैदान में भर्ती परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी एनसीसी अधिकारी कैप्टन मनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ विद्यार्थी अपना आवेदनपत्र सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कॉलेज के मुख्य परिसर के एनसीसी एएनओ कार्यालय (ललित कला विभाग के नजदीक) में जमा कर सकते हैं। प्रभारी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रितेश चौरसिया ने बताया कि फॉर्म जमा करने के बाद छात्र-छात्राएं 10 अगस्त को कॉलेज के क्रिकेट मैदान में भर्ती के लिए सुबह सात बजे पहुंंचेंगे। चयन दौड़, लिखित परीक्षा और मेडिकल के आधार पर होगा। भर्ती प्रक्रिया के समय विद्यार्थी की उम्र 16 से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। छात्र के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई और छात्राओं के लिए 160 सेंटीमीटर लंबाई निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के लिए केवल कॉलेज के संस्थागत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें