शीशगढ़। नगरपंचायत में सात वर्षों से रह रहे कंजड़ जाति के नौ लोगों ने अपने आपको शीशगढ़ नगर पंचायत का निवासी दिखाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। एसडीएम मीरगंज ने अधिशासी अधिकारी शीशगढ़ से रिपोर्ट मांगी तो जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
बताते चले कि शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला शेखुपुरा में वर्ष 2018 में कंजड़ जाति के करीब 6 परिवार के लोगों ने अपना डेरा डाला था। उन लोगों ने कस्बे के ही एक व्यक्त से जमीन खरीदी और एक स्टांप पेपर पर लिखवाकर अपना आशियाना बना लिया। वर्तमान में इनके परिवार में करीब 40 लोग शीशगढ़ में रह रहे हैं। एसआईआर में इन लोगों का 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने पर खलबली मच गई। अब इन लोगों के आवेदन निरस्त होना भी तय माना जा रहा है। साथ ही एसडीएम को झूठा हलफनामा देने पर कार्रवाई की तलवार भी लटक रही है। बताया जाता है कि इनके पूर्वज उत्तराखंड के किच्छा में रहते थे। संवाद