फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर दिखे विष्णु के अवतार

Mon, 04 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
नृत्‍यय
विज्ञापन
श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल अस्पताल का 15वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जायेगा। इसकी पूर्व संध्या पर भरतनाट्यम का आयोजन किया गया। कृष्ण रसिका थीम पर आयोजित नृत्य में कलाकारों ने तमिल, अवधी और संस्कृत के गीतों पर प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफर गुरु कनका सुधाकर के निर्देशन में 15 कलाकारों की टीम ने कालिया मर्दन की प्रस्तुति दी। इसके बाद माखन चोरी प्रसंग और रासलीला की भी प्रस्तुति दी गई। करीब सवा घंटे के कार्यक्रम में दशावतार की भी प्रस्तुति दी गई। विष्णु के सभी अवतार मंच पर देखने को मिले। कार्यक्रम में एक दृश्य अवधी का था, तो दूसरा संस्कृत और तीसरा तमिल का। इस प्रकार के पांच दृश्य पेश किये गये। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देवमूर्ति और सचिव आदित्य मूर्ति ने सभी का स्वागत किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें