फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छूटे हुए मकानों की जानकारी 17 जून तक देने की अपील

Mon, 15 Jun 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनगणना-2027 के तहत शहर के शत प्रतिशत मकानों की गणना का अभियान तेज हो गया है। केंद्र सरकार ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 20 जून 2026 तक की समयसीमा निर्धारित की है। नागरिकों से भी सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन भवनों या मकानों की गणना अभी तक किसी भी कारणवश नहीं हो पाई है, उनके स्वामी या निवासी खुद आगे आकर नगर निगम से संपर्क कर सकते हैं। सहायक अभियंता मुकेश शाक्य ने बताया कि छूटे हुए मकानों की जानकारी देने के लिए 17 जून 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है, ताकि समय रहते सर्वे टीम को मौके पर भेजकर गणना का कार्य 20 जून की अंतिम तिथि से पहले पूरा कराया जा सके।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाने और जनता की सहूलियत के लिए नगर निगम ने चारों जोन में व्यवस्था की है। सभी चारों जोन में चार्ज अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं, जो सीधे तौर पर इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। नागरिक जनगणना कार्य से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए नगर निगम के मुख्य कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें