फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व प्रधानमंत्री का बलिदान करता है प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

कार्यालय पर विचार गोष्ठी और जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अजय शुक्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी में राजनीतिक दूरदर्शिता थी। देश के लिए उन्होंने जान दी। उनका बलिदान हमें हमेशा समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। यहां पूर्व पार्षद महेश पंडित, प्रवक्ता योगेश जौहरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, महासचिव मुकेश वाल्मीकि व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें