अमर उजाला हमराही योजना के तहत रविवार को छात्रवृत्ति परीक्षा अमर उजाला कार्यालय में हुई। इसमें बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और लखीमपुर के अमर उजाला के समाचार पत्र वितरक, जिनको हमराही का नाम दिया गया है, उनके बच्चों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास वह छात्र शामिल हुए जिनको पचास फीसदी से ज्यादा अंक मिले थे। अभ्यर्थियों ने बड़े उत्साह के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किया। टॉप 50 अभ्यर्थियों को अमर उजाला की तरफ से 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
अमर उजाला ने इसी साल यह योजना शुरू की है, जिसके तहत समाचार पत्र वितरकों को हमराही बनाया गया है। अमर उजाला ने उनको अपने परिवार का हिस्सा बनाने के साथ ही उनके परिवार को संवारने की भी पहल की है। उनके बच्चों का भविष्य संवारने के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। अमर उजाला कार्यालय में हुई छात्रवृत्ति परीक्षा में बड़ी संख्या में हमराही के बच्चों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने अमर उजाला की पहल की सराहना की। कहा कि छात्रवृत्ति की मदद से उनको अपने सपने साकार करने में मदद मिलेगी। समाचार पत्र वितरकों ने कहा कि अमर उजाला हमेशा उनके और उनके परिवार के लिए इस तरह की सराहनीय योजना लाता रहता है। हमेशा उनके सुख दुख में शामिल रहता है। इस योजना से उनके बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।