बरेली। आंवला-बदायूं मार्ग के आठ किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड कराएगा। एस्टीमेट तैयार हो गया है। सड़क साढ़े पांच मीटर से अब सात मीटर चौड़ी हो जाएगी। काम पूरा होने के बाद यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले छोटे-बड़े 20 हजार से अधिक वाहनों को रफ्तार मिलेगी।
आंवला-बदायूं मार्ग के आठ किलोमीटर का हिस्सा बरेली जिले में आता है, शेष बदायूं में है। बदायूं वाले हिस्से की सड़क पहले से सात मीटर चौड़ी हो चुकी है। अब बरेली वाले हिस्से का चौड़ीकरण जल्द होगा। प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने चौड़ीकरण के लिए पैरवी की है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के बाद बरेली से आंवला होते हुए बदायूं की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। ब्यूरो