फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '15 मिनट को पुलिस हटा लो...फिर देखो', कांवड़ गुजरने के बाद डाली भड़काऊ पोस्ट, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट

Mon, 14 Aug 2023 08:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक तरफ पुलिस प्रशासन माहौल को दुरुस्त करने में लगी है, वहीं दूसरी तरफ खुराफाती अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब हाफिजगंज क्षेत्र में कुछ खुराफातियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी, जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की है। 
 
विज्ञापन
नाजिम नाम के युवक ने लगाया स्टेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बंजरिया में कांवड़ यात्रा गुजरने के बाद खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर दूसरे पक्ष को धमकाया गया। पोस्ट के साथ मातमी जुलूस का वीडियो भी शेयर किया गया। इसे लेकर अधिकारियों को ट्वीट किया गया। इसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नौ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन


कुंवरपुर बंजरिया में धर्मस्थल की गली में कांवड़ के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इसमें एसपी देहात और एसडीएम प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात सुनी। एक पक्ष ने बताया कि इस रास्ते से डीजे लेकर कांवड़िये कभी नहीं जाते थे। इस पर दोनों पक्षों में सहमति बनी कि डीजे नहीं जाएगा। 


ये भी पढ़ें- दहेज के दानव ने ली जान: मंगेतर ने तोड़ा रिश्ता...युवती ने कर ली आत्महत्या; वीडियो में रो-रोकर बयां किया दर्द

रविवार को रवाना हुआ था जत्था 

ढोल के साथ कांवड़ का जत्था परंपरागत मार्ग से निकाला जाएगा। इस बात से एक पक्ष के कुछ युवा नाराज हो गए। पुलिस ने रविवार को सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कांवड़ जत्था गांव से कछला के लिए रवाना कर दिया। इस दौरान सीओ नवाबगंज चमन सिंह चाबड़ा, हाफिजगंज थाने के इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन

कांवड़ यात्रा गुजरने के बाद दूसरे समुदाय के कुछ खुराफाती लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल दी। इसे लेकर जत्थेदारों ने रोष जताते हुए एडीजी व आईजी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को वीडियो के साथ ट्वीट कर शिकायत की।  

हाफिजगंज पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले आठ आरोपी सद्दाम उर्फ नाजिम रजा, उवैश, सोहिल, मुस्तफा उर्फ मुन्ना, अरमान, ताहिर हुसैन, सलमान, सलमान पुत्र सादिक हुसैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट डालने वाले आरोपी की लोकेशन जयपुर में है। कुछ और लड़कों ने पोस्ट शेयर की है। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन

दबिश देने पहुंची पुलिस टीम से अभद्रता

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। वहां आरोपी तो नहीं मिले, पर उसके परिजन पुलिस से अभद्रता करने लगे। इस पर पुलिस ने गांव के नौ लोगों उस्मान, फुरकान, जकी अहमद, भूरे हसन, इस्ताकर, इकबाल, आकिब, शब्बीर हुसैन और मोहम्मद नबी को हिरासत में ले लिया। 

चार आरोपी मुंबई-जयपुर में

भड़काऊ पोस्ट करने वाले चार आरोपी जयपुर व मुंबई में काम कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम बना दी है। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा का कहना है कि आरोपियों की इस स्तर पर भी जांच की जा रही है कि कहीं ये युवा कहीं ऐसे संगठन से तो नहीं जुड़े है, जो देश विरोध मानसिकता से काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें