फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में फिर धमकी भरे पोस्ट: मदरसे पर चला बुलडोजर तो पीएम सीएम पर अभद्र टिप्पणी, खुराफातियों ने डाले वीडियो

Thu, 17 Aug 2023 12:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

गांव रूपपुर में अवैध मदरसे पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद कुछ खुराफातियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की हैं। एक वीडियो में उस मदरसे को दिखाया गया है, जिस पर कार्रवाई हुई। बैकग्राउंड में 'सर तन से जुदा...' सुनाई दे रहा है। ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से की है। 
विज्ञापन
अवैध मदरसे पर हुई थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर में कुछ दिन पहले अवैध रूप से बने मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। गांव के प्रधान नाजिम अली ने बताया कि मदरसा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाया गया था। ग्राम प्रधान होने के नाते उन्होंने कब्जा हटवाने में प्रशासन का सहयोग किया था। इस बात से उनके ही समुदाय के लोग नाराज हो गए। 

विज्ञापन


अवैध मदरसे पर कार्रवाई होने से कुछ लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं। प्रधान का आरोप है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं, साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे में उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। प्रधान नाजिम अली ने गुरुवार को ग्रामीणों के साथ आकर एसएसपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें- पालतू कुत्तों के नाम करेंगे संपत्ति: किसान दंपती ने दोनों के बर्थडे पर किया एलान, बताई चौंकाने वाली वजह
विज्ञापन

 

यह था मामला 

गांव रूपपुर में पांच साल पहले मदरसा बनाया गया था। मदरसा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जाकर बनाने का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। इस पर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से मदरसा संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। राजस्व विभाग की टीम ने मदरसा और दुकानों को सील कर दिया था।

Trending Videos

प्रशासन ने अवैध निर्माण करने वालों को मदरसे का भवन खुद ही ढहाने के निर्देश दिए थे। तय समय में संचालकों ने भवन ध्वस्त नहीं किया। इस पर तीन अगस्त को एसडीएम नवाबगंज राजेश चंद्रा और सीओ चार जेसीबी और पुलिस-पीएसी के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध दुकानों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

खुराफातियों ने डालीं भड़काऊ पोस्ट 

अवैध मदरसे पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद कुछ खुराफातियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर दीं। एक वीडियो में उस मदरसे को दिखाया गया है, जिस पर कार्रवाई हुई। बैकग्राउंड में 'सर तन से जुदा...' सुनाई दे रहा है। इसके अलावा कई अन्य पोस्ट में अभद्र और भड़काऊ बातें लिखी गई हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें