एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
एंटी करप्शन टीम लगातार कार्रवाई कर भ्रष्टाचारियों को दबोच रही है। ताजा मामले में टीम ने एक कानूनगो को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। बता दें कि आंवला तहसील के कानूनगो ने भामोरा में खतौनी में नाम बदलने के लिए दो हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
शनिवार को जब रिश्वत लेने का खेल चल रहा था तभी कानूनगो ओमपाल को एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। इस पूरे मामले में नरेंद्र नाम के किसान ने उसकी शिकायत की थी।
वहीं इससे पहले एंटी करप्शन बरेली यूनिट ने शुक्रवार को रुहेलखंड डिपो में एआरएम के नाम पर रिश्वत लेते हुए राजीव सक्सेना नाम के एक बाबू को दबोचा था।