फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा, जेल भेजने की धमकी देकर मांग रहा था रिश्वत

Fri, 22 Mar 2024 11:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

जेल भेजने की धमकी देकर रिश्वत मांगने वाले दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार शाम को थाने के अंदर से गिरफ्तार किया है। दरोगा को लेकर जाने के दौरान हंगामा हुआ। थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
दरोगा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी एक्ट के मुकदमे में विवेचना में दस हजार रुपये की मांग करने वाले बंडा थाने के उपनिरीक्षक नरेंद्र शर्मा को बरेली की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बंडा थाने के सिपाही विक्रम सिंह ने दो मार्च को गांव भांभी निवासी सत्यपाल सिंह को दस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा को दी गई थी। आरोप है कि दरोगा ने विवेचना के दौरान सत्यपाल से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रुपये ना देने पर मुकदमे में धारा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी।

सत्यपाल ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। शुक्रवार को बरेली की ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने दरोगा नरेंद्र शर्मा को बंडा के सरकारी आवास से शाम सात बजे रंग हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


दरोगा को लेकर जाने पर थाने के स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हो पाए। टीम प्रभारी सुनील की तहरीर पर पुलिस ने सदर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 50 वर्षीय दरोगा बागपत जिले के थाना छपरौली के सिनोली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें