फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दौड़ में अंशु और अनुष्का ने मारी बाजी

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज के खेल मैदान में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। मैदान में बच्चों की तेज दौड़ और जीत के लिए उत्साह देखते ही बना। बालक व बालिग वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताओं में अंशु व अनुष्का ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के सानिध्य में हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय गुगई के कमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 और 400 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय रैया नगला के अंशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।


प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय मुगरा के मोहम्मद हसन और कंपोजिट विद्यालय बहरोली के अविनाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ बहरोली के अविनाश और गुगई के अमित विजेता रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सिंगरा की अनुष्का प्रथम और काजल द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में भी अनुष्का ने अपनी तेज रफ्तार से पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें