फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हल्दी और नागरमोथा की खेती का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के ग्राम सिसैया मगनपुर स्थित ज्ञान भूमि विद्यापीठ में शुक्रवार को सीएसआईआर-अरोमा मिशन चार के तहत हल्दी और नागरमोथा की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक किसानों ने भाग लेकर औषधीय व सुगंधित फसलों की उन्नत खेती और आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किया। उन्होंने निजी कंपनी में जैविक खाद निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। बताया कि इस इकाई में पेड़-पौधों के सूखे अवशेषों से जीवाणुओं की मदद से करीब एक माह में जैविक खाद तैयार की जाएगी। मुख्य अतिथि ने प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग और टिकाऊ खेती पर जोर दिया। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई), लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीएन सिंह ने हल्दी की फसल में लाभकारी जीवाणुओं का मिश्रण बनाने और उसके प्रयोग की विधि बताई। वैज्ञानिक डॉ. राकेश नैनवाल ने नागरमोथा की खेती, औषधीय उपयोग, बेहतर उत्पादन और विपणन की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. मनु प्रताप, डॉ. विवेक कुमार और प्रो. डॉ. जसपाल सिंह को सम्मानित किया गया।
बरेली कॉलेज के प्रो. डॉ. जसपाल सिंह और प्रो. डॉ. विवेक कुमार ने प्राकृतिक व जैविक खेती से पर्यावरण और सेहत को होने वाले फायदों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चठिया फार्मर कंपनी लिमिटेड के निदेशक प्रो. डॉ. शिव ओम सिंह, सौरभ सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें