फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली होते हुए एक और वंदे भारत, 31 को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर-प्रयागराज के स्थान पर मेरठ-लखनऊ के बीच संचालन को मिली मंजूरी
विज्ञापन

बरेली। सहारनपुर-प्रयागराज के स्थान पर बरेली होते हुए दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ-लखनऊ के बीच दौड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके संचालन को हरी झंडी दे दी है। 31 अगस्त को प्रधानमंत्री इसका वर्चुअल उदघाटन करेंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन कब से होगा।
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन राज्यरानी एक्सप्रेस के रूट पर किया जाएगा। सहारनपुर-प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सूचना जारी होने के बाद मुरादाबाद रेल मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस ट्रेन में सामान्य चेयरकार और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन

सितंबर के पहले सप्ताह में ट्रेन नंबर, समय सारणी और किराया होगा जारी
लखनऊ-मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर, समय सारणी और किराया सूची सितंबर के पहले सप्ताह जारी कर दी जाएगी। मुरादाबाद के अलावा इस ट्रेन को हापुड़, रामपुर, बरेली में ठहराव दिया जाएगा। शाहजहांपुर और हरदोई में ठहराव दिए जाने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। इस ट्रेन का संचालन उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल करेगा। 31 अगस्त को ट्रेन को अतिथि यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। यात्रा करने वाले अतिथियों को यात्रा पास जारी किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। स्थानीय स्तर पर मुरादाबाद मंडल के स्टेशनों पर इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें