फतेहगंज पश्चिमी। कॉलेज से प्रेक्टिकल देकर बहनोई के घर जा रही 11वीं की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने रास्ते में छेड़खानी कर दी। विरोध पर मारपीट भी की। छात्रा ने राहगीरों की मदद से युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
मंगलवार को थाना भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 11वीं की छात्रा गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देकर अपने बहनोई के घर जा रही थी। गाड़ी से उतरकर वह सोरहा रोड पर पैदल जाने लगी। गांव सोरहा निवासी सैलून चलाने वाला नाजिम उसका पीछा करने लगा। ईंट भट्ठे के पास उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और बात करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसने दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस पर छात्रा चीखने लगी।
यह सुनकर भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर और राहगीर इकट्ठे हो गए। लोगो को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन छात्रा ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो समुदाय से होने के कारण क्षेत्र में तनाव बना है। संवाद